पडरौना। सपा ने ब्लॉक प्रमुख पद के अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने की यह सूचना सोमवार को दी गई।
सपा के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप की तरफ से जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव को जारी किए गए पत्र में सभी 14 उम्मीदवारों का नाम दिया गया है।
डॉ. प्रियेश त्रिपाठी कसया, रैबुन निशा फाजिलनगर, पूनम गुप्ता तमकुही, कुशमावती वर्मा दुदही, डॉ. उदयभान गुप्ता सेवरही, जिलाजीत यादव खड्डा, हीरा प्रसाद पडरौना, लल्लन यादव विशुनपुरा, अनीता सिंह कप्तानगंज, मुरली देवी मोतीचक, गुड़िया देवी रामकोला, सचिंद्र यादव सुकरौली और कालिंदी देवी हाटा ब्लॉक से प्रमुख पद की उम्मीदवार घोषित की गई हैं।
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रदेश महासचिव ने पार्टी के पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और प्रमुख नेताओं को इससे अवगत कराने का निर्देश जिलाध्यक्ष एवं जिला महासचिव को दिया है।