फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के सामने पंचायत लगाई

Sat, 09 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह की अगुवाई में शनिवार को कलेक्ट्रेट के बाहर पंचायत लगाई।
विज्ञापन

इन लोगों ने आठ मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम कसया को सौंपने के बाद पंचायत समाप्त की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि फसल की लागत के अनुसार गन्ने का मूल्य नहीं मिल रहा है।
इसे 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। न्यायालय के आदेश के बाद भी कई चीनी मिले बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही हैं। इस लिए उनके प्रबंधकों की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन

इस इन लोगों ने आरोप लगाया कि जिले में धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धानों की खरीद नहीं की जा रही है, जिससे किसान परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम संजीव रंजन ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और ज्ञापन लेकर पंचायत समाप्त कराया।
इस मौके पर रमाकांत तिवारी, उदयभान यादव, गुलबदन यादव, ओमप्रकाश सिंह, नंदलाल प्रसाद, राकेश कुशवाहा, राजन पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें