अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव भलुहा के छोटा टोला निवासी एक पेंटर की विदेश में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शुक्रवार की रात दरवाजे पर शव आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शनिवार की सुबह परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भलुहा के छोटा टोला निवासी मुनीब मद्धेशिया (45) दो फरवरी को ड्यूटी के बाद रात में भोजन कर सो गए। सुबह जब वे नहीं उठे तो साथियों ने कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। वे उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करा कर विधिक कार्रवाई की गई।