फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडरौना बस स्टेशन : रात 8 बजे के बाद थम जाते हैं बसों के पहिए, यात्री परेशान

Tue, 17 Mar 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना बस स्टेशन पर रोडवेज की बस नहीं मिलने से यात्री परेशान।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। शहर के सुभाषचौक स्थित रोडवेज बस स्टेशन से गोरखपुर जैसे प्रमुख केंद्र के लिए परिवहन सेवा का बुरा हाल है। डिपो में शाम ढलते ही रोडवेज बसों के पहिए थम जाते हैं। यहां से आए दिन रात में आठ बजे के बाद हालात यह हो जाता है कि कसया,हाटा,सुकरौली सहित आगे गोरखपुर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह यहां से गोरखपुर तक जाने वाली बसों का संचालन ठप हो जाना है। इसके उलटे परिवहन निगम का दावा है कि अगर यात्रियों की संख्या 25 रहेगी, तो बस उन्हें गंतव्य तक पहुंचाएगी। इसके बावजूद दावा कहीं धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसा आरोप रात में बस से गोरखपुर सहित प्रमुख कस्बों व शहरों को जाने वाले यात्रियों का है। यात्रियों का कहना है कि निगम की बसें स्टेशन के पास खड़ी तो रहती हैं,लेकिन वह गोरखपुर के लिए जाती नहीं हैं।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हालात बीते रविवार की रात करीब आठ बजे देखने को मिली। बस स्टेशन के अंदर व बाहर रोडवेज की बसें खड़ी थीं व गोरखपुर सहित कसया, हाटा, सुकरौली, सोनबरसा जाने के लिए यात्री खड़े थे। यात्री गोरखपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच रामकोला मार्ग से होकर स्टेशन तक कई बसें आईं लेकिन यात्रियों के पूछने पर चालक व परिचालक यह कह कर पल्ला झाड़ ले रहे थे कि इस समय अब बसें नहीं जाएंगी। इसको लेकर कुछ यात्रियों ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क भी किया, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते यात्री सुभाषचौक व आसपास निजी बसों या टेंपो में सवार होते हुए देखे गए।
यात्रियों का कहना था कि रोडवेज बसों के गोरखपुर तक नहीं जाने से निजी वाहनों से यात्रा महंगी पड़ती है। साथ ही हादसे की चिंता व समय से पहुंचने की अनिश्चितता रहती है। बस का इंतजार कर रहे यात्रियों ने कहा कि परिवहन निगम को बस स्टेशन पर जिले के सभी क्षेत्रों से लोग गोरखपुर व आगे लखनऊ सहित अन्य जगहों को जाने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए यहां से रात आठ बजे से रात 10 बजे तक निगम की बसों का संचालन होना चाहिए, ताकि ऐसे यात्रियों को कोई परेशानी न हो व सुगम व सुरक्षित यात्रा कर सकें।
विज्ञापन


कोट:-
बस स्टेशन से रात में बस सेवाएं सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। बस स्टेशन से रात में 10 बजे तक यात्रियों को निगम की बसें मिलें, इसके लिए विभागीय पहल शुरू हो गई है। उम्मीद है कि यह समस्या जल्द ही सुलझा ली जाएगी और बसों के संचालन को शुरू करा दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को हो रही परेशानी को दूर की जा सके। -जयप्रकाश प्रधान, एआरएम, पडरौना
00000
गोरखपुर जाने वाले यात्री बोले:-
गोरखपुर के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। रोडवेज की बसें आ तो रही हैं, लेकिन यहां से जा नहीं रही हैं। आने वाली बसें निर्माणाधीन बस स्टेशन परिसर में खड़ी हो जा रही हैं। बसों के चालक व परिचालक भी गोरखपुर नहीं जाने की बात कह रहे हैं। -सतीश, पडरौना
0
पडरौना बस स्टेशन से गोरखपुर तक जाने के लिए रात में कोई व्यवस्था नहीं होना विभागीय कुप्रबंधन है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग गोरखपुर सहित तमाम दूसरे शहरों तक रोडवेज बसों से यात्रा करते हैं इसलिए यहां से रात में भी बसों का प्रबंध होना चाहिए, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। -इरफान, शहरवासी

पडरौना बस स्टेशन पर रोडवेज की बस नहीं मिलने से यात्री परेशान।संवाद

पडरौना बस स्टेशन पर रोडवेज की बस नहीं मिलने से यात्री परेशान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें