फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरहेड टैंक बना पर टोटियां आज भी ‘प्यासी’

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बना ओवरहेड टैंक पांच साल बाद भी चालू नहीं हो सका है। करीब 15 हजार की आबादी वाले पिपरा कनक समेत आसपास के गांवों के लोग आज भी पानी के लिए परेशान हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड तमकुहीराज के ग्राम पंचायत पिपरा कनक में वर्ष 2020 में जल निगम विभाग ने ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया था। इस योजना से पिपरा कनक, धुसवा, बोदा टोला, हसनपुरा, महरु टोला, गगलवा और चैनपट्टी सहित कई गांवों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति होनी थी, लेकिन आज तक योजना धरातल पर नहीं उतर सकी।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सेराज अहमद, इकबाल हुसैन, मनीष शर्मा और साजिद सिद्दीकी का कहना है कि टैंक बनने के बाद भी न तो पानी की सप्लाई शुरू हुई और न ही कई स्थानों पर पाइपलाइन तक बिछाई गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जल निगम के जेई जीवन प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें