बरवापट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर के बकुलही निवासी राजू रविवार की रात साइकिल से घर जा रहे थे, झरही नदी पर बने पुलिया पर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया। रात में परिजन उनकी तलाश किए, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की शाम करीब चार बजे उनका झरही में लोगों ने उसके शव को देखा। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा। प्रथम दृष्टया पानी में गिरने से मौत लग रही है।