फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए संविदाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय के लिए संविदाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

कठकुइयां। दो साल से मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराज संविदाकर्मियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। इस दौरान 25 माह से बकाया मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की।
संविदा विद्युत कर्मियों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। विभागीय अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया और कहा कि बार-बार मांगपत्र देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मियों ने मानदेय मिलने तक कार्य बहिष्कार की चेतानी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रशेखर लाल श्रीवास्तव, राजू पाल, उमेश, जयगोविंद यादव, आफताब अंसारी, राजेश कुमार, अरविंद यादव, शैलेंद्र यादव, प्रमोद यादव, अमित कुमार यादव, अजरुद्दीन, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें