फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पशु तस्करों से हमदर्दी में नपे चौकी इंचार्ज और सिपाही

Thu, 23 Apr 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। पशु तस्करों से हमदर्दी और चौकी में बंद कर दो युवकों की पिटाई के आरोप में कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ चौकी इंचार्ज अखिलेश तिवारी और सिपाही देवनारायण सिंह यादव को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
पशु तस्करों पर कार्रवाई के बजाए पुलिस चौकी में बैठाकर पंचायत करने और विवाद में बीच बचाव के दौरान बाइक सवार दो युवक को चौकी में बंद कर पिटाई के मामले में यह कार्रवाई हुई है। एसपी ने एएसपी को जांच सौंप दी है। जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर दरोगा पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है। इसके पहले भी दरोगा पर आरोप लग चुके हैं, लेकिन विभाग में मजबूत पकड़ के कारण कार्रवाई नहीं होती थी।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली सिधुआ बाजार चौकी से सटे बसहिया उर्फ बनवीरपुर पशु तस्करों का गांव है। पुलिस की सख्ती के बाद अधिकतर पशु तस्कर भूमिगत हैं। आरोप है कि 19 अप्रैल की शाम को सिधुआ चौकी इंचार्ज अखिलेश तिवारी और सिपाहियों ने कुछ पशु तस्करों को हिरासत में लिया।
कार्रवाई के बजाए देर रात तक पूछताछ के नाम पर चौकी में बैठाए रखा। पशु तस्करों के करीबियों के आने पर पंचायत भी हुई। इस दौरान चौकी के समीप सड़क पर जाम लग गया।
उधर से गुजर रहे पडरौना कोतवाली के सुखपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार कुशवाहा और सूरज गुप्ता बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज और वहां पर तैनात दीवान दोनों युवकों को चौकी पर लाए और लाइट बुझाकर दोनों की पिटाई की। पशु तस्करों को छोड़ने और पंचायत का पूरा घटनाक्रम युवकों ने देख लिया।
पुलिस के चंगुल से छूटकर युवक घर पहुंचे। उसके बाद एसपी केशव कुमार से मिलकर चौकी इंचार्ज और दीवान की करतूत के बारे में बताया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज को निलंबित कर जांच बैठा दी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इसकी जानकारी कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी को थी, लेकिन वे उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बजाए मामले को दबाने में जुटे रहे।
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पशु तस्करों को चौकी में बैठाने और राहगीरों की पिटाई के मामले में चौकी इंचार्ज को निलंबित कर उनकी भूमिका की जांच कराई जा रही है। पूर्व में भी चौकी इंचार्ज की कई शिकायत सामने आई थीं। जांच में शिकायत सही मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें