फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेघर परिवारों को नहीं मिला सहारा, आसमान तले गुजारी रात

Thu, 23 Apr 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गोईती बुजुर्ग के सबया आबादकारी टोला में मंगलवार को लगी भीषण आग के बाद बुधवार की सुबह का मंजर बेहद मार्मिक दिखा। करीब 60 आवासीय व गैर-आवासीय झोपड़ियां जलकर राख हो जाने से दर्जनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कड़ी धूप में प्लास्टिक और अस्थायी टेंट के सहारे लोग किसी तरह दिन काट रहे हैं। तेज हवा के कारण उड़ती राख ने परेशानी और बढ़ा दी है। अग्निपीड़ित परिवार राख के ढेर में से बचा-खुचा अनाज और सामान बीनते नजर आए, जिससे उनकी मजबूरी साफ झलक रही थी। हादसे में कई बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि आग बुझाने के दौरान एक महिला समेत दो लोग झुलस गए थे। घटना के बाद प्रशासनिक सहायता की उम्मीद में लोग टकटकी लगाए बैठे रहे। इसी बीच सदर विधायक मनीष जायसवाल मौके पर पहुंचे और अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रभावित परिवारों के सामने अब भी खाने-पीने और रहने की बड़ी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें