फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्व्यवहार के आरोप में गैस एजेंसी संचालक को नोटिस

Wed, 18 Mar 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में घरेलू गैस आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई भी की गई। जांच में शामिल अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बातचीत की। उनसे से भी गैस की उपलब्धता की जानकारी हासिल की। दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन देते हुए कार्रवाई भी तय की।
विज्ञापन

बोदरवार संवाद के अनुसार, गैस आपूर्ति को लेकर मंगलवार को एसडीएम व पूर्ति निरीक्षक ने क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसियों पर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया,दुर्व्यवहार के आरोप में एक गैस एजेंसी संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता व पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा,अरविंद कुमार मद्धेशिया ने गैस आपूर्ति का जायजा लिया। आर्यन एचपी ग्रामीण वितरक एजेंसी पर स्टॉक में 515 गैस सिलिंडर मिला। उसमें से 173 सिलिंडर ही वितरित किए गए थे। स्टॉक में 342 घरेलू गैस सिलिंडर पाए गए।
विज्ञापन

शंकर एचपी ग्रामीण वितरक एजेंसी मंसूरगंज में 355 में 287 गैस सिलिंडर बांटे गए थे। 68 गैस सिलिंडर स्टॉक में बचा मिला। यहां मौजूद उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी संचालक पर दुर्व्यवहार करने की शिकायत की तो उन्होंने नोटिस थमाकर स्पष्टीकरण मांगा है।
गंगुआ बाजार संवाद के अनुसार,विकास खंड तमकुही क्षेत्र के पिपरा बघेल स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार को इंडियन ऑयल के नोडल अधिकारी विजय सिंह पहुंचे और वहां मौजूद स्टॉक व रजिस्टर में दर्ज रिकार्ड मिलान किया तो सही पाया गया। उपभोक्ताओं से बातचीत कर बताया कि अभी सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा है इसलिए बुकिंग के दौरान डीएसी कोड नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें