फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में तीन सीएचसी प्रभारी का वेतन रोका

Wed, 06 Dec 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा करते डीएम आंद्रा वामसी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
पडरौना। जिला टास्कफोर्स की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई। इसमें सात दिसंबर से शुरू हो रहे सघन मिशन इंद्रधनुष के तृतीय चरण के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने इससे जुड़े कार्यक्रम में लापरवाही बरतने और समय से रिपोर्ट न प्रस्तुत करने पर दुदही, खड्डा और तरयासुजान के प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने का सीएमओ को निर्देश दिया। 
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि सात दिसंबर से सघन मिशन इंद्रधनुश प्रारंभ हो रहा है। इसलिए माइक्रो प्लान के अनुसार दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण पूर्ण रूप से कराया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि टीकाकरण के लिए वैक्सीन और दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं। समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने अस्पताल की सफाई पर भी ध्यान देंगे। बैठक के दौरान डीएम को बताया गया कि खड्डा, दुदही और तरयासुजान के सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी टीकाकरण पर ध्यान नहीं देते और न ही समय पर रिपोर्ट देते हैं।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने उनका वेतन रोकने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। उन्होंने सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को समय से अपने कक्ष में बैठने के लिए निर्देशित किया। इस बैठक में सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. लालता प्रसाद, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. शाहिद अली सहित अन्य लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें