फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो युवतियाें को भगा ले गया आर्केस्ट्रा संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार में डोल मेला मेला देखने आई दो युवतियाें को आर्केस्ट्रा संचालक भगा ले गया। देर रात तक वे घर नहीं पहुंचीं तो परिजन तलाश करने लगे। पता चला कि आर्केस्ट्रा संचालक अपनी बातों में फंसाकर युवतियों को साथ ले गया है। परिजन युवतियों को लाने आर्केस्ट्रा संचालक के घर बिहार गए हैं।
विज्ञापन

यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित समउर बाजार का डोल मेला बुधवार व बृहस्पतिवार को लगा था। मेले में यूपी व बिहार के लोगो के आने से भारी भीड़ जुटी थी। बृहस्पतिवार कि शाम समउर कस्बा से सटे बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव की दो युवतियां भी मेला देखने गई थीं। चर्चा है कि दोनों युवतियां आर्केस्ट्रा के स्टेज पर डांस करती दिखी थीं। परिजन ने दूसरे आर्केस्ट्रा संचालक से मोबाइल नंबर लेकर बात की तो उसने युवतियों को साथ ले जाने की बात स्वीकार की। सीओ जयंत कुमार ने बताया कि आर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ गई लड़किया व आर्केस्ट्रा संचालक दोनों बिहार के रहने वाले हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें