पडरौना। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने जा रही हैं। इससे मरीजों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कॉलेज प्रशासन के प्रयास के बाद जल्द ही यूरोलॉजिस्ट (मूत्र रोग विशेषज्ञ) उपलब्ध होंगे।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गोड़ ने शुक्रवार को बताया कि कॉलेज में जल्द ही एक यूरोलॉजिस्ट की तैनाती होने वाली है। इससे किडनी,ब्लैडर और प्रोस्टेट के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। प्राचार्य ने बताया कि डॉक्टर रोहित कुमार सिंह (यूरोलॉजिस्ट) की तैनाती की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। पहले सप्ताह में एक दिन ओपीडी में मरीजों का उपचार करेंगे। फिर व्यवस्था को देखते हुए ओपीडी बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा बताया कि कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर भी सकारात्मक बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्णय हो जाएगा। संवाद