दुदही। नगर पंचायत दुदही स्थित राहत हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और एक वार्ड को सोमवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त होने और वर्ष 2025 में एक बच्चे की मौत के मामले में आईजीआरएस पर शिकायत का निस्तारण नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई।
नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत वर्मा और डॉ. अरविंद कुमार सोमवार शाम करीब चार बजे राहत हॉस्पिटल पहुंचे। टीम के पहुंचने के समय अस्पताल में कोई मरीज नहीं मिला। जांच के बाद अधिकारियों ने अस्पताल के ओटी और एक वार्ड को सील कर दिया। बताया गया कि वर्ष 2025 में बिहार के एक बच्चे की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में पीड़ित की ओर से आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक शिकायत का निस्तारण अभी तक नहीं हुआ है। इसके अलावा अस्पताल का पंजीकरण भी निरस्त हो चुका है। नोडल अधिकारी ने बताया कि राहत हॉस्पिटल का ओटी और एक वार्ड सील किया गया है।