फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कल्याणकारी नीतियाें को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के सभागार में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान पर जोर दिया गया। विधायक डाॅ. असीम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के अगुवाई में समाज व देश के सभी वर्गों का उत्थान व विकास हुआ है। पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाने की जरूरत है। इसके अलावा पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश ब्याहुत, चंद्रशेखर कुशवाहा, प्रमोद सिंह, सोनिया वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आदित्य वर्मा, अंजनी तिवारी, रामनरेश मिश्र, अजय चौबे, सुधीर सिंह, मोहन गौतम, शंभू सिंह, राज वर्मा,उमाशंकर मौर्य,अरविंद तिवारी, मुन्ना पांडेय, मोती जायसवाल, ज्योति गुप्ता, विनोद पासवान, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें