फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों की ओपीडी बंद रही

Mon, 16 Jan 2017 11:20 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डाक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इलाहाबाद के एक सर्जन की हत्या के विरोध में सोमवार को पडरौना नगर के निजी चिकित्सकों ने ओपीडी में मरीज को देखा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े ये डॉक्टर हत्यारों के शीघ्र गिरफ्तारी और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह शहर के सभी प्राइवेट चिकित्सकों के क्लीनिक का ओपीडी बंद था। कसया रोड, रामकोला रोड, मेन बाजार और बेलवा चुंगी चौराहे के आसपास जितने भी प्राइवेट अस्पताल हैं, हर जगह मरीज तो पहुंचे थे लेकिन डॉक्टर अपने चैंबर में नहीं थे। हालांकि डॉक्टरों ने अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों और अत्यधिक गंभीर किस्म के मरीजों का इलाज किया, परंतु सामान्य मरीजों की जांच नहीं की।
आईएमए के कुशीनगर जिला इकाई के सचिव डॉक्टर अजय कुमार शुक्ला, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राजीव कुमार मिश्र, डॉक्टर सिद्धार्थ पांडेय, डॉक्टर बीके सिंह आदि के अनुसार पांच दिन पहले इलाहाबाद के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर बंसल की बदमाशों ने उनके क्लीनिंग में घुसकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ही प्राइवेट चिकित्सक बेहद सहमे हुए हैं। कुछ दिन पहले कर्नाटक में एक सांसद ने आईएमए से जुड़े डॉक्टर की पिटाई की थी। पुणे में तीन डॉक्टरों को हत्या के मामले में गलत तरीके से फंसा दिया गया। आए दिन प्राइवेट डॉक्टरों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। प्राइवेट डॉक्टर 24 घंटे मरीजों के इलाज के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद इस तरह के व्यवहार से सभी दु:खी हैं। यह प्रतिष्ठित पेशा काम करने की सबसे खराब जगह बन गई है। इस घटना के विरोध में आईएमए ने सोमवार को एक दिन के लिए ओपीडी बंद रखा था।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई की तरफ से सोमवार की शाम को शहर में कैंडिल मार्च निकाला गया। इलाहाबाद के एक सर्जन की हत्या के विरोध में निकाले गए कैंडिल मार्च में शहर के सभी चिकित्सक शामिल हुए।
शाम छह बजे जलकल भवन से डॉक्टर बीके बर्नवाल और डॉक्टर अजय शुक्ला की अगुवाई में निकला यह कैंडिल मार्च कठकुइयां मोड़ के गांधी पार्क में जाकर समाप्त हुआ।
इस दौरान डॉक्टर राजीव झॉ, संदीप अरुण श्रीवास्तव, दिव्या शुक्ला, राजीव मिश्रा, यशा मिश्रा, वैभव ज्योति, कमलेश वर्मा, सिद्घार्थ पांडेय, देवशरण सिंह, राजेश सिंह समेत शहर के सभी डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें