फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सिपाहियों के हवाले जिले की ट्रैफिक व्यवस्था

Thu, 19 Jan 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्‍था संभालती ट्रैफिक पुलिस।
विज्ञापन
जनपद मुख्यालय सहित प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की नितांत कमी है। आलम यह है कि 14 के सापेक्ष सिर्फ चार जवान ही उपलब्ध हैं। इनमें भी दो की ड्यूटी गोरखपुर में खिचड़ी मेले में लगा दी गई है। ऐसी दशा में जनपद के प्रमुख स्थलों की बात तो दूर जनपद मुख्यालय और पडरौना नगर में ही यातायात व्यवस्था नियंत्रित करना इनके लिए मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह जाम लग जाने से आवागमन ठप हो जा रहा है।
विज्ञापन


जनपद मुख्यालय रवींद्र नगर, पडरौना नगर का सुभाष चौक, रामकोला रोड, कठकुइयां मोड़, कसया का गांधी चौक, कुशीनगर सहित कई ऐसे प्रमुख स्थान हैं, जहां ट्रैफिक पुलिस न रहने पर बार-बार जाम लग जाता है। जाम में फंसे लोगों का समय तो बर्बाद होता ही है, काम भी प्रभावित होता है।

जनपद सृजन के बाद से यातायात व्यवस्था के लिए यातायात उप निरीक्षक सहित 14 पद सृजित किए गए थे। इनमें यातायात उप निरीक्षक के एक, हेड कांस्टेबल के दो, कांस्टेबल के 10 और लिपिक के एक पद हैं। मगर मौजूदा समय में एक यातायात उप निरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल ही जिले में तैनात हैं। इनमें भी एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की ड्यूटी गोरखपुर के खिचड़ी मेले में लगी है। ऐसे में एक टीएसआई और एक हेड कांस्टेबल के भरोसे पूरे जिले की यातायात व्यवस्था संचालित की जा रही है। नतीजतन जगह-जगह जाम लगने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था के लिए जिले में सिर्फ चार ही जवान हैं। इनमें एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की ड्यूटी खिचड़ी मेला में लगी है। इस वजह से यातायात व्यवस्था में थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

- गोपाल पांडेय, टीएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें