फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर में इकलौते बेटे ने पिता को पीटकर मार डाला

Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार/कसया (कुशीनगर)। शहर के वार्ड नंबर-21 बुद्धनगरी (विशुनपुरा) में शुक्रवार की शाम को रुपये न देने से नाराज इकलौते बेटे ने पिता की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रुपये के लिए वह आए दिन पिता से झगड़ा करता था और पिता ने कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

बुद्धनगरी में रहने वाले राधेश्याम चौरसिया (60) मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। पत्नी शारदा देवी एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती हैं। बेटी की शादी हो चुकी है जबकि बेटा नवीन (25) मां-बाप के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर राधेश्याम मकान बनवाने के लिए बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर ले आए थे। नवीन कुछ रुपये मांगने लगा। इसकाे लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। आरोप है कि नवीन ने लाठी से पीटकर पिता की हत्या कर दी।
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रुपये को लेकर पिता-पुत्र में अक्सर झगड़ा होता था। राधेश्याम ने कई बार पीआरवी से लेकर कुशीनगर पुलिस चौकी तक इसकी शिकायत की थी। कसया थानेदार ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि बेटे ने रुपये के लिए पिता की हत्या की है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें