तमकुहीरोड। पीएम किसान सम्मान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी है, लेकिन तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में अभी तक 1,54,432 किसानों में से मात्र 38,837 ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। कुल संख्या का 25.1 प्रतिशत है।
तहसील प्रशासन बीते तीन-चार माह से पीएम सम्मान योजना के लाभार्थियों के साथ अन्य किसानों के फार्मर रजिस्ट्री कराने के अभियान में जुटा है। इसके लिए राजस्वकर्मी के साथ नगर पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है।