फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर 14 व 15 फरवरी को होगा पोषाहार का वितरण

Fri, 14 Feb 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सात ब्लॉकों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार सामग्रियों का वितरण 14 व 15 फरवरी को होगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को वितरण के लिए पोषाहार सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री अक्तूबर-2024 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। उन्होंने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर फाजिलनगर, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला, कप्तानगंज, हाटा, तमकुहीराज और खड्डा ब्लॉक क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्राें से 14 व 15 फरवरी को पोषाहार का वितरण किया जाएगा। वितरण तिथि के दिन संबंधित परियोजना के सीडीपीओ और मुख्य सेविका भ्रमणशील रहते हुए कम से कम पांच केंद्रों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें