फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने महिला को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने ली महिला की जान
विज्ञापन

गोडरिया (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही पडरौना मार्ग बंगाली पट्टी के पास सोमवार सुबह बेकाबू कार ने पैदल जा रही महिला को अपने चपेट में ले लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हड़बड़ी में कार सवार पेड़ से टकरा गए। आसपास के लोगों के जुटने पर सवार कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दुकान खोलने जा रही थी महिला
जंगल विशुनपुरा के ओझवलिया टोला निवासी दशरथ मद्धेशिया की पत्नी मुन्नी देवी (45) बंगाली पट्टी में चाय की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। सोमवार सुबह सात बजे वह दुकान खोलने के लिए घर से पैदल ही जा रही थी। तभी पडरौना की ओर से आ रही कार ने महिला को कुचल दिया। महिला को रौंदती हुई कार पेड़ में टकराकर रुक गई। महिला के चीखने पर आसपास के लोग पहुंचे। उनको देखकर कार सवार भाग निकले। हालांकि कार में बैठे तीन लोगों को भी मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिन गया रोजी-रोटी का सहारा, बच्चों की देखभाल का संकट
मुन्नी देवी चाय की दुकान चलाकर छह बच्चों के परिवार का भरण-पोषण करती थीं। महिला की मौत से परिवार पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। महिला की चार बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटी की शादी हो गई है जबकि चार बेटी और दो बेटों की जिम्मेदारी थी। मुन्नी की मौत से बेटियों की शादी और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें