पटहेरवा। स्थानीय पुलिस ने अवैध तरीके से लकड़ी कटवा कर परिवहन करते समय एक ट्रक से 101 बोटा महुआ की लकड़ी बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। बरामद लकड़ी की कीमत पांच लाख और ट्रक समेत 20 लाख बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को हाईवे पर बगही के पास एक ट्रक से 101 बोटा महुआ की इमारती लकड़ी बरामद की गई। इसके साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी आदर्श शुक्ला निवासी बंगरा राम बक्स थाना सेवरही, रजनीश कुमार निवासी टूटहा थाना लालगंज, वैशाली बिहार के हैं।