फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

Mon, 10 Nov 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। कस्बा के रेलवे स्टेशन पर रविवार को पश्चिमी गेट व आउटर सिग्नल के बीच में एक मूक बधिर 55 वर्षीय व्यक्ति सवारी गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जब तक लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे तब तक उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामकोला कस्बा निवासी मूक-बधिर 55 वर्षीय अशोक राजभर ब्लॉक गेट पर चाय की दुकान चलाते थे। वे रविवार की सुबह रेलवे लाइन की तरफ गए थे। इसी दौरान गोरखपुर से सीवान जा रही सवारी गाड़ी संख्या 55036 की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर जब तक लोग उनके पास पहुंचे तब तक उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें