फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, पांच लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक और मौत, पांच लोग संक्रमित
विज्ञापन

कुशीनगर। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन मृतकों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। शनिवार को भी कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। उसे लेकर 17 फरवरी से अब तक जिले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को पांच लोग इससे संक्रमित भी मिले।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने शनिवार की शाम को बताया कि 3,755 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि 1,900 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1,895 निगेटिव और पांचपॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में दो, रामकोला में एक, खड्डा में एक और सुकरौली का एक व्यक्ति शामिल है। एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 36 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमित 79 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले 18 फरवरी को दो और 17 फरवरी को दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। सीएमओ ने बताया कि तीसरी लहर में 2,03,012 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 821 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 773 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.40प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 94.15 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत हो गई है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें