फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Tue, 18 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग स्थित रामतवकल शाही गांव के पास दो बाइकों के टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजवाए, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी 24 वर्षीय सत्यम गुप्ता सोमवार की शाम करीब छह बजे घर से नारायण पर कोठी किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। रामतवकल शाही गांव के पास सामने से आ रही तेज बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें सत्यम और दूसरे बाइक पर सवार 18 वर्षीय फैजल निवासी मेहा थाना बाघौचघाट देवरिया और नौ वर्षीय अयान निवासी थाना पटहेरवा गांव कूचियां मठिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनो घायलों को सीएचसी फाजिलनगर ले जा गया, जहां डाॅक्टर ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल फैजल और अयान को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवार युवकाें ने हेलमेट नहीं पहना था। थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें