फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 18 Jul 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर वृहस्पतिवार को कर्मा बाबा स्थान के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल पर चल रहा है।
विज्ञापन

सरया बड़ा टोला निवासी राकेश मिश्र (40) अपने साढ़ू के साथ पडरौना जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कुबेरस्थान पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। कुबेरस्थान थाना प्रभारी अश्वनी कुमार राय ने बताया है कि दो अन्य घायलों में चंद्रिका यादव और भोला यादव थाना तराया सुजान क्षेत्र के जेवही नरेंद्र के निवासी हैं। जिनके घर सूचित कर दिया गया है। एक घायल का नाम नहीं जानकारी हुई है। मृतक राकेश मिश्र के शव हो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें