फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तहसीलों में बनेंगे सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय, भूमि चिन्हित

Fri, 18 Jul 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी तहसील क्षेत्र में एक-एक सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। प्रत्येक विद्यालय के निर्माण पर 25-30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल लाइब्रेरी, प्रयोगशाला समेत सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सीएम मॉडल विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित होंगी। इसके लिए पडरौना क्षेत्र के ढोरही गांव में 29 हजार वर्ग मीटर, तमकुहीराज के रजवटिया में 22257 वर्ग मीटर, कसया के नदवा विशुनपुर में 34398 वर्ग मीटर, हाटा के मुजहना हेतिमपुर में 21120 वर्ग मीटर, कप्तानगंज के अमडरिया में 43750 वर्ग मीटर और खड्डा के नवल छपरा में 27480 वर्ग मीटर भूमि का चिन्हांकन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में माध्यमिक वर्ग के विज्ञान गणित, वाणिज्य एवं कला वर्ग की विषयवार कक्षाओं का आधुनिक अवस्थापनाओं एवं शैक्षणिक संसाधनों के साथ संचालित की जाएंगी, यह परियोजना शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। इस विद्यालय में 1500 छात्र-छात्राओं को आधुनिकतम शैक्षणिक परिवेश में पढ़ाई करने के लिए 30 शिक्षण कक्ष का निर्माण किया जाएगा।



विद्यालय में होंगी यह सुविधाएं
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इस विद्यालय में मैथ, विज्ञान, लेबोरेट्री, मॉड्यूलर फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी लेबोरेट्री, कंप्यूटर लैब, भाषा लैब सॉल्यूशन, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक के लिए अलग-अलग पुस्तकालय, सेपरेट स्टाफ रूम पुरुष/महिला, प्रधानाचार्य कक्ष, ऑफिस/रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल सिक्योरिटी सेंटर, 300 व्यक्तियों की क्षमता से युक्त ऑडिटोरियम हाल, म्यूजिक रूम, एनसीसी रूम मल्टी एक्टिविटी रूम, रोबोटिक लर्निंग सेंटर, मेडिकल कक्ष, क्राफ्ट रूम, प्रतिदिन करीब 1000 बच्चों के लिए भोजन को स्वच्छतापूर्वक एवं शुद्धता के साथ पकाने के उद्देश्य एक मॉड्यूलर किचन, 1000 बच्चों के लिए मिड डे मिल डायनिंग हाल, ओपन जिम, रेस ट्रैक, वालीबाॅल/बैडमिंटन कोर्ट, साइकिल पार्किंग, सोलर प्लांट, आरओ वाटर शीतल पेय जल, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, दिव्यांग जनों के लिए रैम्प आदि आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें