फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुराग के परिजनों से मिले विधायक, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा

Sun, 23 Mar 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। पकड़ी बांगर गांव निवासी अनुराग श्रीवास्तव के घर क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड़ शनिवार को पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए एसपी से बात कर पूरे मामले को निष्पक्ष जांच कराने को कहा। वहीं अनुराग का भाई अभिलाष एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सीबीसीआईडी जांच की मांग कर चुका है। रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ी बांगर गांव निवासी अभिलाष श्रीवास्तव ने बताया कि 19 जनवरी की शाम को भाई अनुराग (24) लापता हुआ और उसी दौरान नेबुआ नौरंगिया पुलिस को तहरीर दिया तो गुमशुदगी दर्ज हुई। 16 मार्च को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गंडक नदी में उसकी लाश मिली और उसके जेब में मिले मोबाइल से अनुराग की पहचान हुई।
विज्ञापन

हालांकि शव करीब दस दिन पुराना होने के कारण डीएनए जांच के लिए पुलिस ने भाई व पिता का सैंपल निकलवाया। दोपहर में विधायक पहुंचे तो अभिलाष पूरी बात बताया। प्रधान संजीव राय, नवनीत श्रीवास्तव, राजेश लाल श्रीवास्तव, सहित परिवार के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें