फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 25 Mar 2017 12:20 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला/लक्ष्मीगंज। शुक्रवार की देर शाम लक्ष्मीगंज से बाजार करके साइकिल से घर लौट रहे दो व्यक्तियों को कोई तेज रफ्तार वाहनचालक ठोकर मारकर चला गया। घायल एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने रामकोला-कप्तानगंज मार्ग जाम कर दिया। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का आश्वासन देकर रास्ता खाली कराया।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के निवासी राजकुमार उम्र 40 वर्ष और बैजनाथ प्रसाद उम्र 32 वर्ष शुक्रवार की शाम को लक्ष्मीगंज में बाजार करने आए थे। करीब साढ़े सात बजे वह सामान खरीदकर साइकिल से दोनों अपने घर जा रहे थे। लक्ष्मीगंज तिराहे से कुछ दूरी पर ही पहुंचे थे कि किसी तेज रफ्तार वाहनचालक ने उन्हें ठोकर मार दिया और चला गया। गंभीररूप से घायल राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैजनाथ का पैर टूट गया। उन्हें रामकोला सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इस हादसे की सूचना मिलने पर गांव के लोग नाराज होकर रामकोला-कप्तानगंज मार्ग जाम कर दिए। मौके पर एसओ गजेंद्र राय सहित पुलिस फोर्स पहुंची और वाहनचालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने तथा पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर सड़क जाम समाप्त कराया। इस बीच एक घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन ठप रहा। पुलिस ने राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें