कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने बृहस्पतिवार को कसया थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन किए जाने की बात कही। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए 100 दिन का एजेंडा बनाया गया है।
इसमें सपा सरकार की कार्यशैली को पूरी तरह से परिवर्तित कराना प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि किसी फरियादी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इस दौरान एसओ उमाशंकर यादव, एसआई विनय कुमार पाठक सहित अन्य लोग मौजूद थे।