बाघाचौर के गंडक नदी में डूबे व्यक्ति की सुचना पर पहुंची तरयासुजान पुलिस।संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
गंडक नदी में नाव पलटी, वृद्ध लापता
- बाघाचौर की घटना, खेती करके नाव से आ रहे थे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। बाघाचौर के झवनिया टोला के सामने सोमवार की शाम गंडक नदी में छोटी नाव पलट गई। जिसमें सवार एक बुजुर्ग लापता हो गए जबकि अन्य चार लोग तैरकर नदी से निकल गए। बुजुर्ग की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाघाचौर ग्राम सभा के झवनिया टोला के सामने सोमवार की शाम तकरीबन पांच लोग गंडक नदी के उस पार से खेती करके छोटी नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ जाने से नाव नदी के बीच में पलट गई। इसमें 60 वर्षीय राजेंद्र चौहान लापता हो गए। जबकि बहादुर चौहान, छबीला साह, भृगुन साहनी और लालजी किसी तरह नदी में तैरकर जान बचाने में सफल रहे। तहसीलदार दीपक गुप्ता ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम मंगलवार को लगाई जाएगी।