फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

- पटहेरवा और पडरौना थानाक्षेत्र की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा/अहिरौली बाजार। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस तथा घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के सेंदुरिया गांव के धारमठिया टोला निवासी इस्लाम (65) साइकिल से रविवार की शाम करीब पांच बजे बाजार के लिए निकले थे। अभी वह हाईवे पर स्थित पटहेरिया चौराहे पर एनएच-28 को पार कर रहे थे कि गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया था, जहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार की भोर में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पडरौना थाना क्षेत्र के गांव डम्मर छपरा निवासी शेर मुहम्मद (55) और सरीना खातून (40) एक ही बाइक पर सवार होकर गोरखपुर से अपने घर वापस जा रहे थे। अभी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव घोघरा स्थित राम-जानकी मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजवाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरीना खातून की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें