फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक मरीज की मौत, दो दिनों में 22 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक मरीज की मौत, दो दिनों में 22 संक्रमित
विज्ञापन

जांच में दो दिनों में 19 मरीज मिले स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के एक और कोरोना मरीज ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे लेकर जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 55 हो गई है। सोमवार को नौ नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले। जबकि रविवार को 13 पॉजिटिव केस मिले थे। इस तरह दो दिनों में मिले 22 मरीजों को मिलाकर पॉजिटिव केस की संख्या 5286 हो गई है। दो दिनों में 19 लोग स्वस्थ पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 799 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 790 निगेटिव और नौ पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पडरौना क्षेत्र से छह, खड्डा से एक, फाजिलनगर से एक और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति है। इस तरह अब तक कराई गई 176803 लोगों की जांच में 5286 लोग संक्रमित मिले हैं। हाटा क्षेत्र की 22 वर्षीय एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इसे लेकर मृतकों की संख्या 55 हो गई है। सोमवार को 15 मरीज जांच में स्वस्थ मिले। इस तरह अब तक कुल 5054 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 177 लोग अब भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। इस तरह दो दिनों में 22 संक्रमित लोग मिले हैं तो 19 स्वस्थ पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि मौजूदा समय में जनपद में कोरोना संक्रमण दर 2.98 प्रतिशत, रिकवरी रेट 95.61 प्रतिशत और मृत्युदर 1.02 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें