फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में शख्स की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पडरौना-पनियहवा मार्ग पर छितौनी पानी टंकी के नजदीक शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों में टक्कर हो गई। एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार भाग निकला। इन बाइकों की चपेट में आकर एक साइकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दो बाइक सवार बेलवनिया की तरफ से आ रहे थे। पानी टंकी के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दोनों आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार भाग निकला। इन दोनों बाइकों की टक्कर के दौरान ही साइकिल सवार मुन्ना मुसहर पुत्र राधे निवासी मुसहर टोली छितौनी भी घायल हो गया। हनुमानगंज एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी व एसआई महेंद्र प्रताप चौधरी, राजाराम यादव आदि पहुंचे और घायल मुन्ना मुसहर को इलाज के लिए खड्डा सीएचसी भेजा। मृत बाइक सवार की पहचान नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें