फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेने केबहाने बेटियों को छोडं गई मां

विज्ञापन
बच्चियों को थाने में लेकर बैठे पुलिसकर्मी । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दो बेटियों को बेसहारा छोड़कर लापता हुई मां
विज्ञापन

शाम को रामकोला पुलिस अपने साथ ले गई दोनों को
दुकान के सामने बैठाकर दूध लेेने के बहाने चली गई महिला
रामकोला। कस्बे के कसया रोड स्थित सिनेमाघर के सामने शुक्रवार को एक मां अपनी दो बेटियों को एक दुकान के बाहर छोड़कर कहीं चली गई। काफी देर बाद भी जब मां वापस नहीं लौटी तो हैरान परेशान दुकानदार पुलिस को सूचना देने थाने पहुंचा। परंतु वहां मुंशी ने यह कहकर लौटा दिया कि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकती। देर शाम एसओ के संज्ञान में मामला आने पर दोनों बच्चियों को थाने लाया गया।
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे कसया मार्ग पर गोविंद सिनेमा हाल के सामने की दुकान पर एक महिला अपनी दो बच्चियों के साथ पहुंची। महिला ने दुकान के सामने के बरामदे में तीन वर्ष व छह माह की बेटी को सुला दिया और उनके लिए दूध लेकर आने की बात कहकर चली गई। दुकानदार ने काफी देर इंतजार किया परंतु जब महिला नहीं लौटी तो उसने अपने अगल बगल के दुकानदारों को इसकी जानकारी दी। वहां जुटी भीड़ ने बच्चियों को कुछ खिलाने का प्रयास किया लेकिन बच्चियां मां को खोज रही थीं। बताया जा रहा है कि एक दुकानदार मामले की जानकारी देने रामकोला थाने पहुंचा तो वहां मुंशी ने इस मामले में पुलिस की कोई भूमिका नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को मामले की जानकारी एसओ संजय कुमार मिश्रा को हुईं तो बच्चियों को थाने लाया गया। इनमें से छह माह की बच्ची को बुखार आ रहा था, जिसका रामकोला सीएचसी में उपचार कराया गया। इसके बाद मामले की जानकारी चाइल्ड लाइन को दी गई। एसओ ने बताया कि दोनों बच्चियों की पुलिस देखरेख कर रही है। चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई है। इसके अलावा महिला के बारे में भी छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें