कुशीनगर के गोलाघाट जोगनी गांव में लगी आग में सब कुछ हुआ जल कर राख।
- फोटो : KUSHINAGAR
शार्ट सर्किट से लगी आग, एक बीघा गेहूं राख
अहिरौली क्षेत्र के तुर्कडीहा गांव में हुई आग लगने की घटना
अहिरौली बाजार ( कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के गांव तुर्कडीहा में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति के खेत से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे गेहूं की खेत में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे, तक तक खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
तुर्कडीहा निवासी बिजेंद्र शुक्ला के गेहूं की खेत से गुजर रही बिजली के तार में शार्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी गेहूं की फसल में चली गई। इससे उनकी एक बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। खेत से निकल रहीं आग की लपटें देख गांव के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाने में लग गए। लोगों के काफी प्रयास करने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
लोगों ने बताया कि यहां बिजली का तार टूटने के कारण आग लगने की घटना कई बार हो चुकी है। आग लगने की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल आलोक श्रीवास्तव ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।