फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 70 केंद्रों पर 4402 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। शनिवार को जिले भर के 70 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया गया। शाम तक कुल 4402 लोगों को टीका लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग, पडरौना शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, हाटा, फाजिलनगर, रामकोला, कप्तानगंज, दुदही, कसया, कुबेरस्थान, तमकुही, सुकरौली, तरयासुजान, मोतीचक और विशुनपुरा सीएचसी के अंतर्गत आने वाले सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। इस दिन 14240 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 19 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 29 को दूसरी डोज दी गई। इन केंद्रों पर 23 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली और 65 को दूसरी खुराक दी गई। इन्हीं केंद्रों पर 3952 नागरिकों को पहली एवं 314 को दूसरी डोज दी गई। इस तरह शनिवार को शाम तक कुल 4402 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 28.05 प्रतिशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें