कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
कसया। थाना क्षेत्र के अंध्या गांव में आबकारी और पुलिस टीम ने अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारा। पुजिस के पहुंचते ही कच्ची शराब बनाने वाले भाग निकले। पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब और लहन बरामद की।
आबकारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रताप और एसआई रामचंद्र सिंह यादव की अगुवाई में अंध्या गांव के मुसहर बस्ती में सोमवार की शाम अवैध शराब के खिलाफ दबिश दी गई। दो व्यक्तियों के घर से कच्ची शराब बनाने के उपकरण, 20 लीटर शराब और काफी मात्रा में लहन मिली, जिसे नष्ट कर दिया गया। पुलिस शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। इस मौके पर कांस्टेबल शिवबदन, विशाल यादव, महिला कांस्टेबल हेमा, शशिबाला, संयोगिता, शिखा आदि मौजूद रहीं।