तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने रविवार को दवनहा गांव के पास स्थित गंडक नहर की पटरी से एक बाइक सवार को 45 पैक देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस बाइक और शराब को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
सेवरही एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि सूचना पर बाइक सवार 19 वर्षीय युवक संदीप कुशवाहा को 45 पैक देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। युवक की पहचान ग्राम सभा दनियाड़ी थाना तरयासुजान के रूप में हुई है। बरामद शराब और बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।