फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ज्येष्ठ मास के छठे मंगलवार पर जगह-जगह भंडारा

Wed, 10 Jun 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ज्येष्ठ मास के छठे मंगलवार पर जगह-जगह भंडारा आयोजित कर लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से शहर के तिलक चौक स्थित ब्रम्ह स्थान परिसर में ज्येष्ठ मास के छठे मंगलवार मनाने के अलावा संगठन के मुखिया संदीप बंसल का जन्म दिन मनाया गया। इसके बाद भंडारा आयोजित कर लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश मंत्री/ जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि श्रीराम भक्त हनुमान बल और बुद्धि के प्रतीक हैं। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को गरीबाें की सेवा करने से पुण्य अर्जित होता है। उन्होंने कहा कि संगठन के मुखिया संदीप बंसल ने व्यापार और व्यापारियों की नई दिशा दी है। उनके निर्देशन में संगठन व्यापारियों की समस्याओं का आवाज सड़क से सदन तक बुलंद करता है। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने ब्रह्मा बाबा का पूजन कर लोगों में प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान अशोक शुक्ला, संतोष जायसवाल, उदय सिंह, रवि प्रकाश पांडेय, कैलाश चाहाडीया, आशीष खेतान, अक्षय स्वकार, अनुराग खेतान, विपिन जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रदीप लोहिया, रवि लोहिया, अभय अग्रवाल, सतीश जिंदल, विनम्र गुप्ता, सुधीर जायसवाल, अमित वर्मा, बिट्टू सोनी, श्याम गुप्ता, शिव मोहन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तमकुहीरोड संवाद के अनुसार कस्बा के शिवशक्ति नगर स्थित हनुमान मंदिर, सुमही संतपट्टी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर, राईस मिल स्थित हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, रामजनकी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, पंचेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और बजरंग बाण का पाठ किया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, राहुल सोनी, हीरालाल सोनी, सुबाष यादव, आदित्य वर्मा, राहुल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें