फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहले दिन दो लाख बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

Mon, 15 Dec 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बच्चों को पोलियो खुराक पिलाते मुख्य चिकित्सा अधिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 1552 बूथों पर शून्य से लेकर पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। इस दौरान लगभग दो लाख चार हजार छह सौ 56 बच्चों को दवा पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ शहर स्थित महिला अस्पताल में रविवार को सीएमओ डाॅ. चंद्रप्रकाश ने बेबी (तीन साल) को दवा पिलाकर किया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. मुकेश यादव, सहायक शोध अधिकारी विनोद शाह ने भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सोमवार से पांच दिनों तक लगातार पल्स पोलियो की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएगी। कुल 1053 टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा 54 ट्रांजिट और 25 मोबाइल टीम भी लगी है। जिले में करीब 5.96 लाख बच्चों को दवा पिलाई जानी है।
यह अभियान 322 सुपरवाइजर के पर्यवेक्षण में चलेगा। बताया कि 15 दिसंबर से 19 तक छूटे बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी। बी टीम की तरफ से पुनः घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें