कसया। नगर स्थित बस स्टैंड के पास पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 96 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बस के जरिए शराब को बिहार ले जाने की फिराक में सवारी का इंतजार कर रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान संजीत यादव (22) निवासी सोनवलिया कोड़र, थाना बैकुंठपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। युवक के पास मौजूद दो बैग की तलाशी लेने पर कुल 96 बोतलें बरामद की गईं। संवाद