कुशीनगर। कस्बे के सुभाष चौक पर रविवार देर शाम एक बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान महराजगंज के घुघली थाना के हरखी गांव निवासी 62 वर्षीय शारदा सिंह के रूप में हुई।
लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
शारदा सिंह कप्तानगंज बाजार से खरीदारी कर साइकिल से घर जा रहे थे। सुभाष चौक स्थित ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक समेत भाग गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए बाइक चालक की पहचान में जुटी है। एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल बाइक और चालक की तलाश की जा रही है। संवादा