फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाला पर बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें तरयासुजान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको तमकुहीराज सीएचसी रेफर कर दिया गया। पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने से मृत घोषित कर दिया।
रविवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे सीवान से गोरखपुर जाने वाली डेमो पैंसेंजर ट्रेन तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी। तभी स्टेशन के पूर्वी ढाले पर एक बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तरयासुजान थाने की पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस संबंध में एसएचओ तरयासुजान आरके सिंह ने कहा है कि बताया जाता है कि उस व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें