फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत सरोवर में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के सोहनी गांव में नवनिर्मित अमृत सरोवर में स्नान करते समय रविवार को दोपहर डूबने से किशोर की मौत हो गई। किशोर महराजगंज जिले का रहने वाला था। वह अपनी मौसी के घर आया था।
सोहनी गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए 15 वर्षीय चंदन प्रजापति की अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। वह महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरा देउरवा ग्राम सभा के स्वर्गीय अजीत प्रजापति का पुत्र था। चंदन रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मौसा पूर्णमासी प्रजापति के घर आया था। तालाब में तीन-चार बच्चे स्नान कर रहे थे। नई मिट्टी भरी होने के कारण उसका पैर उसमें फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह डूबने लगा। एक ग्रामीण सरोवर से निकालकर उसे कप्तानगंज सीएचसी लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बोदरवार चौकी इंचार्ज राकेश रोशन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें