फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर अफसरों ने सुनी शिकायत

Thu, 06 Apr 2017 11:30 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। बृहस्पतिवार को पडरौना के तहसील दिवस में 43 मामले आए। इनमें सात मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम कृष्णलाल तिवारी ने की। एडीएम की मौजूदगी में राजस्व के 29, पुलिस के सात, विकास के तीन और अन्य विभागों के दो मामले आए। इनमें राजस्व के पांच और पुलिस के दो मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामले संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिए गए। इस दौरान सीओ श्रीशचंद्र सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार खड्डा तहसील दिवस की अध्यक्षता प्रभारी डीएम सीडीओ केदारनाथ सिंह ने की। इसमें एसपी राजू बाबू सिंह व अन्य अफसरों की मौजूदगी में परसौनी, खैरी, लखुआ लखुई, भैसहा सहित कई गांवों के लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। बीएसए, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सीएमओ,  जिला कृषि अधिकारी, एसओ खड्डा, हनुमानगंज, सीओ खड्डा सहित अन्य लोग मौजूद थे।कसया प्रतिनिधि के अनुसार कसया के तहसील दिवस में कुल 58 मामले आए। उनमें से दो मामलों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। इसी तरह अन्य तहसीलों में भी तहसील दिवस का आयोजन कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें