कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक करते जिलाधिकारी एस राज लिंगम।सं
- फोटो : KUSHINAGAR
बचे धन से जल्द प्रस्तावित कार्य पूर्ण कराएं अधिकारी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक हुई। इसमें जिला योजना की तरफ से अवमुक्त धनराशि की विभागवार समीक्षा की गई।
डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि विभाग से संबंधित कार्यों को सभी अधिकारी अपडेट कर लें। इसमें लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभाग वार समीक्षा के दौरान पाया कि कृषि विभाग को विभिन्न मदों में मिले 26 लाख के सापेक्ष 14.95 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई। परंतु धनराशि खर्च नहीं हुई है। इस पर उप निदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी के खिलाफ संबंधित सचिव को पत्र लिख जाने का निर्देश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को दिया। डीएम ने जल निगम को सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लेने की हिदायत दी। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि प्राप्त एक करोड़ 35 लाख व्यय कर दिए गए हैं। गन्ना विभाग की समीक्षा दौरान प्राप्त धन को खर्च करने व सड़क निर्माण मद में व्यय न होने की बात कही। लघु सिंचाई विभाग को मिले दस करोड़ के सापेक्ष प्राप्त एक करोड़ खर्च करने की बात कही गई। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि तीन करोड़ 11 लाख के सापेक्ष 51 लाख 72 की धनराशि प्राप्त हुई है। डीएम ने मुख्य मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशु अस्पतालों के मरमम्त कराने का निर्देश दिया।
इसी तरह दुग्ध विकास, वन विभाग, सिंचाई, बोरिंग, नलकूप, मनरेगा, ग्राम्य विकास, सड़क, पुल, खादी ग्रामोद्योग, पर्यटन आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा दौरान डीएम ने कहा कि अपने विभाग से संबंधित वृक्षारोपण के लिए आकलन तैयार कर लें। अन्यथा लक्ष्य अधिक निर्धारित होने की दशा में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से 30 करोड़ पौधरोपण कराने का लक्ष्य रखा गया है।