संसद भवन स्थित अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाते सांसद विजय कुमार दूबे।
- फोटो : KUSHINAGAR
सांसद ने दिल्ली में लगवाया टीका
पडरौना। कोविड-19 से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने भी टीका लगवाया है। सांसद ने दिल्ली में संसद भवन के अस्पताल में टीके की पहली डोज ली है। इसके अलावा बुधवार को खड्डा एसडीएम समेत कई अन्य प्रमुख लोगों को टीका लगाया गया।
सांसद विजय कुमार दूबे ने दिल्ली से अपनी फोटो भेजकर बताया है कि मंगलवार को संसद के एनेक्सी भवन अस्पताल में उन्हें टीके की पहली डोज दी गई। टीका लगने के बाद स्वस्थ महसूस कर रहे सांसद ने कहा प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश कारोना महामारी से सफलतापूर्वक लड़ रहा है। सभी बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर रूप से बीमार लोग अपना टीकाकरण जरूर कराएं।
खड्डा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार खड्डा सीएचसी में बुधवार को एसडीएम अरविंद कुमार को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा एसओ खड्डा व पेशकार को भी टीका लगाया गया। टीका लगने के बाद एसडीएम ने अपने आफिस में पहुंचकर सामान्य रूप से कामकाज किया। तमकुहीराज संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को स्थानीय सीएचसी में ब्लॉक प्रमुख तमकुही वशिष्ठ राय समेत 78 लोगो को कोविड से बचाव के लिए टीका लगाया गया।