फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस लाइंस में अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

Mon, 26 Jan 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस के ग्राउंड में सीओ सदर डॉ. अजय कुमार सिंह की अगुवाई में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखने के लिए निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों एवं कार्यालयों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में ईमानदार और निष्पक्ष भूमिका निभाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइंस जयंत यादव, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें