फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाजूपट्टी में बाजार की भूमि से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
अवैध कब्जा हटवाते अ​धिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के बाजूपट्टी गांव के मुख्य बाजार में रविवार को न्यायालय के आदेश पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से झोपड़ियां व गुमटियां हटवाईं।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस कार्रवाई में पांच आवासीय झोपड़ी और गुमटी रखकर झोपड़ी बनाए सात लोगों की झोपड़ी को हटवाया गया। करीब दो वर्ष पहले आगलगी में इन लोगों की झोपड़ी भी जल गई थी।
गांव के बालदेव चौहान ने डीएम, एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बाजार की भूमि पर अवैध कब्जा को हटवाने की मांग किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। बाद में बालदेव न्यायालय चले गए। रविवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस दोपहर बाद गांव में पहुंची और जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जा हटवाना शुरू कर दिया। अवैध कब्जाधारी इसका विरोध शुरू किए लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान हीरा चौहान, मोती चौहान, नागेंद्र चौहान, हरेंद्र चौहान और महेश चौहान सहित पांच लोगों की आवासीय झोपड़ियां हटवाईं। वहीं, योगेंद्र चौहान, राकेश चौहान, रमाकांत गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, राजकिशोर चौहान, बालदेव राजभर और बेचनी देवी द्वारा झोपड़ी डालकर गुमटी रखकर की जा रही अवैध दुकानों को भी हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें